आप सब लोग एक बात बहुत अच्छे से जानते हो कि आज के समय में इंटरनेट के द्वारा अधिकतर लोग घर से काम करना पसंद करते हैं। वैसे भी इस करो ना महामारी की वजह से आज कल ऑनलाइन कार्य जैसे शॉपिंग करना हो किसी भी प्रकार के बिल की पेमेंट करनी हो, या किसी को पैसे भेजने हो, या फिर किसी भी प्रकार का कार्य व्यक्ति ऑनलाइन के माध्यम से आसानी से कर लेता है।
आज इस टेक्नोलॉजी की वैल्यू दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी से आज लोग अपने घर पर ही होटल रेस्टोरेंट कहीं से भी ऑनलाइन खाना मंगवाना पसंद करते हैं। ऐसे में खाने की बहुत सारी ऐसी एप्लीकेशन चल रही है जिनके द्वारा व्यक्ति अपनी मनपसंद का खाना मंगवा कर अपने घर परिवार के साथ में एंजॉय के साथ खा सकता है।
आज हम जिस एप्लीकेशन के बारे में बात करने जा रहे हैं उसका नाम है zomato app। इस एप के द्वारा व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन घर बैठे 24 घंटे कभी भी अपने घर पर खाना मंगवा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताने जा रहे हैं। जोमैटो एप क्या है, जोमैटो एप की सर्विस किस तरह की है, जोमैटो एप को किस तरह से प्रयोग में ले सकते हैं, इन सभी के बारे में जानकारी हम आपको इस आर्टिकल से देने जा रहे हैं।

Table of Contents
क्या है zomato app
जोमैटो एप एक भारतीय फूड डिलीवरी एप्लीकेशन है। जोमैटो ऐप की शुरुआत सन 2008 में की गई थी। इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति किसी भी समय ऑनलाइन खाना ऑर्डर बुक करके मंगवा सकता है। इस एप्लीकेशन में जब आप अपना आर्डर बुक करते हो तो वह आपके आसपास के अच्छे और बेहतरीन रेस्टोरेंट का मेन्यू दिखाता है। जिसमें आप अपनी पसंद का कोई भी खाने का आइटम चुनकर ऑर्डर कर सकते हो।
आप जब जोमैटो से किसी भी प्रकार के खाने का आर्डर करते हो तो आपको वहां पर कैशबैक के साथ डिस्काउंट भी मिलता है। जोमैटो की डिलीवरी बहुत ही फास्ट होती है। अगर आप भविष्य में या अभी जोमैटो के द्वारा अपने पसंद का खाना मंगवाना चाहती हो तो इसके लिए आपको जोमैटो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ही आप इस एप्लीकेशन को प्रयोग में ले सकते हैं।
इसके अलावा जोमैटो की सबसे पहले आर्डर पर 50% का ऊपरी मिलता है। Also Read: IPS का फुल फॉर्म इन हिंदी ? IPS full form in hindi?
Zomato की शूरुआत
जोमैटो कंपनी की स्थापना सन 2008 में पंकज चड्ढा व दीपेंद्र गोयल के द्वारा की गई थी। जोमैटो कंपनी भारत की ही कंपनी है। इसका मुख्य कार्यालय हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में स्थित है।
जोमैटो आज हमारे देश के लगभग 500 से अधिक बड़े शहरों में अपनी सर्विस प्रदान करता है। जोमैटो कंपनी की शुरुआत करने से पहले पंकज चड्ढा और दीपेंद्र गोयल दोनों एक दफ्तर के कैंटीन में खाने के लिए मैन्यू का इंतजार कर रहे थे, उनको वहां पर पहली बार महसूस हुआ कि इस तरह खाने के आर्डर में तो बहुत इंतजार करना पड़ता है, इसके बाद उन्होंने खाने का मैन्यू स्कैन करके ऑनलाइन डाल दिया, जो कि लोगों को बहुत पसंद आया। वहीं से ही इन दोनों ने जोमैटो का आईडिया निकाल लिया।
जब इन दोनों ने ऑनलाइन मैन्यू कार्ड पर मिलने रेस्पॉन्स को देखा तो वेबसाइट खोलने का विचार मन में आया उसके बाद में सन 2008 में इन्होंने फूडीबे ऑनलाइन खोला। इसको 2010 में फूडीबे से बदलकर जोमैटो कर दिया गया। 2011 में जोमैटो ने भारत के अलग-अलग बड़े शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे आदि में ऑनलाइन जोमैटो खोला। उसके बाद 2012 में तो zomato की सर्विस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कर दी गई थी।
Zomato app डाउनलोड कैसे करे
जोमैटो ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपके पास में स्मार्टफोन मोबाइल फोन का होना जरूरी है। इसके अलावा अच्छा स्मार्ट इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। सबसे पहले जोमैटो ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन से प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। वहां पर जोमैटो एप सर्च बॉक्स में डाल कर देखना होगा। सबसे पहले जोमैटो एप्लीकेशन आपको दिखाई देगी, वहां पर इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपकी एप्लीकेशन जोमैटो एप डाउनलोड हो जाएगी।
इसको इंस्टॉल करके आप ओपन कर सकते हैं। जब आप जोमैटो ऐप को ओपन करते हैं, उसमें आपको अपने आसपास के रेस्टोरेंट की एक लिस्ट दिखाई देगी। आप अपनी पसंद के अनुसार रेस्टोरेंट को चुनकर वहां से मेन्यू कार्ड में देखकर अपनी पसंद की चीजें आर्डर करके मंगवा सकते हैं।
Zomato से आर्डर करने के फायदे
जोमैटो एप के द्वारा ऑर्डर करने के फायदे
1. जोमैटो एप के द्वारा अगर आप खाने के लिए आर्डर करते हो तो इसकी डिलीवरी बहुत ज्यादा फास्ट होती है और व्यक्ति को खाना सही समय पर मिल जाता है।
2. जोमैटो एप से ऑर्डर करने पर डिलीवरी चार्जेस बहुत कम लगते हैं।
3.जोमैटो एप पर खाना आर्डर करने पर बहुत कम प्राइस में व्यक्ति को अच्छा खाना मिल जाता है।
4. जोमैटो के द्वारा खाना ऑर्डर करने पर एक कूपन कोड का अगर आप इस्तेमाल करते हो तो उस पर आपको डिस्काउंट मिल जाता है और आपके कुछ पैसे भी सेव हो जाते हैं।
5. जोमैटो आज लगभग छोटे से छोटे एरिया में भी अपनी सर्विस लोगों को सही समय पर देती है।
6. जोमैटो के द्वारा आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पेमेंट कर सकते हो।
7.जोमैटो पर खाने की सर्विस 24 घंटे की होती है जिसके दौरान आप कुछ भी आर्डर करके मंगवा सकते हो।
Conclusion
आज हमने आपको zomato app के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होंगी। इससे जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं, और हमारी वेबसाइट से भी और अधिक जानकारी के लिए जुड़ सकते हैं।