क्या आप जानते है की एलओसी (LOC) क्या है और इसकी क्या हिस्ट्री है अगर नहीं जाते तो आज की इस पोस्ट में हम आपको एलओसी (LOC) के बारे में बताएंगे. भारत की स्वतंत्रता के बाद दो अलग – अलग देशों में भारत और पाकिस्तान को विभाजित किया गया था भारत के इस बटवारे का आधार धर्म था.
भारत उस समय में छोटी – छोटी रियासतों में बटा हुआ था सभी रियासतों की अपनी इच्छा से भारत और पाकिस्तान में मिलने का विकल्प दिया गया साथ ही साथ सभी रियासतों को अपनी इच्छा के अनुसार स्वत्रंत रहने की अनुमति दी गयी भारत और पाकिस्तान के बीच हो रही युद्ध का विराम रेखा एलओसी(LOC) है. एलओसी पर हमेशा युद्ध की स्थिति बनी रहती है इसलिए एलओसी(LOC) दोनों ही देशों का एक विवादित विषय है ज्यादा जानकारी के लिए इसके इतिहास को जानना होगा.

एलओसी LOC का इतिहास क्या है?
भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों अलग – अलग देश में बट गए उस समय रियासते हुआ करती थी इसलिए यह प्रस्ताव रखा गया जो रियासत जिस देश के साथ रहना चाहती है वह उस देश के साथ जा सकती है और जो इनमें से किसी भी देश के साथ नहीं रहना चाहती है वह अपने आपको एक अलग देश बना सकती है.
इसी तरह से पूरे देश का बंटवारा किया गया था परंतु उस समय जम्मू–कश्मीर के महाराजा हरि सिंह अपने राज्य को आजाद रखना चाहते थे और जम्मू – कश्मीर को एक अलग देश बनाना चाहते थे पंरतु पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को अपने कब्जे में करना चाहते थे और महाराजा हरि सिंह दोनों देशों में से किसी भी देश में जाने को तैयार नहीं थे.
इसके दौरान पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर पर हमला कर दिया अपने ताकत का इस्तेमाल करके जिससे वह जम्मू कश्मीर को अपने देश में मिला सके जम्मू कश्मीर की हालत खराब देखकर महाराजा हरि सिंह ने भारत से मदद मांगी और जम्मू कश्मीर को भारत के साथ मिलाने का फैसला लिया.
फिर सभी रियासतों की तरह ही उसने भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विकल्प करने पर हस्ताक्षर कर दिये उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे जिन्होंने इस विषय को लेकर सयुंक्त राष्ट्र में पहुँच गये और जनमत संग्रह करने की बात कह दी ये सबसे बड़ी गलती उन्होंने कर दी कयोंकि भारत पूरे कश्मीर से पाकिस्तान सेना और कबायलियो को खदेड़ने वाला था इसके परिणामस्वरूप 5 फरवरी 1949 को सीजफायर का ऐलान कर दिया गया इसके अनुसार जो सेना उस समय जिस हिस्से में थी उसे ही युद्ध का विराम रेखा माना गया जिसे एलओसी LOC कहते हैं.
LOC का फुल फॉर्म
L = Line
O = Of
C = Control
हिंदी में LOC को नियंत्रण रेखा कहा जाता है.
एलओसी LOC कैसे बनी?
- पाकिस्तान सेना ने कबालियो के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर पर हमला कर दिए जिससे वह जम्मू कश्मीर को अपने देश में शामिल कर सके
- इसके बाद महाराजा हरि सिंह जम्मू कश्मीर की खराब हालात देखकर भारत से मदद की मांग की और भारत से जुडने का फैसला किया उन्होंने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए
- भारत पूरे कश्मीर से पाकिस्तान सेना और कबायलियो को खदेड़ने वाला था तभी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को सयुंक्त राष्ट्र में ले गए वहाँ पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया गया जिससे दोनों देशों की सेना अपनी – अपनी स्थिति पर रुक गई दोनों सेनाओं के बीच की रेखा को ही लाइन ऑफ कंट्रोल LOC कहा गया.
Pingback: प्रधानमंत्री आवास योजना 2021-22 की नई लिस्ट कैसे देखें? - Hindi Kalam
Pingback: Fiver Se Paise Kaise Kamaye? in 2021